Jaipur Spa Raid: राजधानी जयपुर में पुलिस ने स्पा और मसाज सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई की है। चित्रकूट, वैशाली नगर और करणी विहार थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर 10 स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान संचालकों, मैनेजरों और कर्मचारियों समेत कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, कई स्पा सेंटरों में तय गाइडलाइन का उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद यह विशेष अभियान चलाया गया।
शिकायतों के बाद बनाई गई विशेष टीम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से कुछ स्पा सेंटरों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद अलग-अलग थाना क्षेत्रों की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने एक साथ कई स्थानों पर दबिश दी, ताकि कार्रवाई के दौरान कोई बच न सके। छापेमारी में कई सेंटरों पर नियमों की अनदेखी सामने आई। इसके बाद मौके से मौजूद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
इन स्पा सेंटरों पर हुई कार्रवाई
एसीपी अनिल शर्मा के अनुसार, चित्रकूट थाना क्षेत्र में स्थित ब्लैक स्टोन, ब्लू क्लाउड, लवली, क्रिस्टल, साइन स्टोर, न्यू स्टार और स्टार लाइफ थाई स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई। यहां से टोंक, सीकर, झुंझुनूं, डीग, बस्सी और जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें स्पा सेंटर संचालक, मैनेजर और कर्मचारी शामिल हैं।
वैशाली नगर और करणी विहार में भी कार्रवाई
वैशाली नगर थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं करणी विहार थाना पुलिस ने एक अन्य स्पा सेंटर पर दबिश देकर जोधपुर निवासी 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तीनों थाना क्षेत्रों की कार्रवाई में कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि जिन सेंटरों में नियमों का उल्लंघन मिलेगा या उनकी आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित होती पाई जाएंगी, उनके खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
पढ़ें ये खबरें
- घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा हमेशा बनी रहेगी, बस इन पांच चीजों का ध्यान रखेंगे…
- किसानों का फिर आंदोलन का ऐलान, 7 दिसंबर को चंडीगढ़ में लगेगा पक्का मोर्चा; MSP की कानूनी गारंटी समेत कई मांगें
- FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार : कोलकाता हादसे में पुलिस ने लिया एक्शन, इलाके में धारा 163 लागू
- IPL 2027 मिनी ऑक्शन की तारीख तय, इस दिन गोवा में लगेगी खिलाड़ियों पर बोली
- वो VIP कौन था? अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच पर हरीश रावत ने उठाए सवाल, भाजपा को घेरते हुए दिया बड़ा बयान

