Jaipur Police Constable Harassment Case: जयपुर में शनिवार शाम शराब पार्टी के बाद हंगामा कर रहे दो पुलिसकर्मियों पर पड़ोस में रहने वाली महिला से गाली-गलौज और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। दोनों को गिरफ्तार कर उसी थाने के लॉकअप में रखा गया है, जहां वे तैनात थे।

शोर मचाने से रोका तो महिला से गाली-गलौज
दोनों पुलिसकर्मी एक सोसायटी में फ्लैट लेकर रहते हैं। शनिवार शाम दोनों अपने फ्लैट में शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान वे हंगामा और शोर कर रहे थे। पड़ोस में रहने वाली महिला ने उन्हें शोर करने से मना किया। आरोप है कि इसके बाद दोनों पुलिसकर्मी महिला को गाली देने लगे और उसके साथ छेड़छाड़ की।
महिला से छेड़छाड़ की जानकारी पर जुटे लोग
महिला के शोर मचाने पर सोसायटी के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्हें जब महिला से छेड़छाड़ की जानकारी मिली तो लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों का विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान दोनों पुलिसकर्मियों ने लोगों के साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद सोसायटी के लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ से छुड़ाकर पीसीआर में बैठाकर थाने ले गई।
दोनों पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया गया
थानाधिकारी के अनुसार, महिला ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों कॉन्स्टेबल का मेडिकल भी कराया। पुलिस के अनुसार, दोनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों पुलिसकर्मी उसी थाने में तैनात हैं, जहां उन्हें लाकर लॉकअप में रखा गया है।
पढ़ें ये खबरें
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी
- ‘शौर्यांजलि : बस्तर के नायकों को समर्पित’ : सीएम साय ने कहा – शहीद परिवारों का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, हर सुख-दुख में साथ खड़ी है सरकार
- रसोइयों की हुई मौज! यूपी सरकार का बंपर दिवाली गिफ्ट, ₹1000 की बढ़ोतरी के साथ अब मिलेंगे इतने रुपये
- Bihar Top News 17 oct 2026: बीजेपी ने तेजस्वी की तुलना रावण से की, प्रेमी ने प्रेमिका को रेड लाइट एरिया में बेचा
