Rajasthan News: राजस्थान के Jaisalmer Central Cooperative Bank में 16 वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मचारी राजेश मेघवाल (35) की जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अचानक नौकरी से निकाले जाने के बाद वह गहरे मानसिक तनाव में आ गए थे। गुरुवार को परिजन और स्थानीय लोग उनका शव लेकर बैंक परिसर पहुंचे और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

16 साल तक बैंक में दी सेवाएं
परिजनों के अनुसार, राजेश मेघवाल पिछले 16 वर्षों से बैंक में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। उनके परिवार की आजीविका पूरी तरह इसी नौकरी पर निर्भर थी। बताया गया कि बैंक प्रशासन ने 27 जुलाई को जारी आदेश में राजेश सहित 11 संविदा कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दीं। अगले दिन राजेश ने बैंक पहुंचकर अधिकारियों से नौकरी जारी रखने की अपील भी की, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली।
तबीयत बिगड़ी, जोधपुर में हुई मौत
परिवार का कहना है कि नौकरी छूटने के बाद राजेश मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे। 29 जुलाई को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले जवाहिर अस्पताल ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें जोधपुर रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार के अनुसार, 12 दिन पहले ही राजेश की दादी का निधन हुआ था। गुरुवार को दादी का बारहवां संस्कार था, लेकिन उसी दिन राजेश का शव घर पहुंचने से परिवार पर दोहरा दुख टूट पड़ा।
बैंक प्रबंधन पर पक्षपात के आरोप
प्रदर्शन कर रहे परिजनों और समर्थकों ने बैंक प्रबंधन पर पक्षपात और मिलीभगत के आरोप लगाए। उनका कहना है कि कुछ कर्मचारियों को बचाया गया, जबकि वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय एवं उचित सहायता देने की मांग की।
किन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गईं?
- राजेश मेघवाल
- सुनील गोपा
- लालचंद
- प्रकाशदान
- लाधूदान
- रज्जब खां
- मूल सिंह
- जोरु खां
- जालम सिंह
- विमला सिसोदिया
- कमलाराम
पढ़ें ये खबरें
- कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: कृषि केन्द्र में अनियमितता पर एक का लाइसेंस निलंबित, दो विक्रेताओं के विक्रय पर प्रतिबंध
- अजीब आवाज सुनकर बाइक की सीट खोली… अंदर का नजारा देख उड़ गए लोगों के होश, देखें वायरल VIDEO
- कैथल में 488 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त बरामद, मध्य प्रदेश से पंजाब जा रही थी नशीले पदार्थ की खेप
- श्री राम मंदिर अयोध्या का प्रसाद बताकर Amazon ने की ठगी, CCPA ने लगाया ₹1 लाख का जुर्माना
- ‘पुष्पा’ स्टाइल में हो रही थी तस्करी: ट्रक के टायर में मिला 70 लाख से ज्यादा का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
