Income Tax Department: राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में जमीन के सौदों को लेकर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में लगातार दो दिन तक गहन जांच की। इस दौरान संदिग्ध भूमि सौदों का एक बड़ा मामला सामने आया है। जांच टीम ने कुल 338 संदिग्ध रजिस्ट्री फाइलों की बारीकी से पड़ताल की।

279 रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी का खुलासा
प्रारंभिक जांच के नतीजे चौंकाने वाले हैं। इनमें से 279 रजिस्ट्रियों में पैन कार्ड का विवरण ही नहीं मिला। कई मामलों में दर्ज पैन नंबर गलत पाए गए हैं। ये संदिग्ध रजिस्ट्रियां 2 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक की हैं। विभाग की टीम ने सभी फाइलों का रिकॉर्ड जुटा लिया है। इसके आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है।
300 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेन-देन
सूत्रों के अनुसार, इन सौदों का कुल मूल्य 280 से 300 करोड़ रुपये से अधिक है। जांच में कई बड़े सौदों में नकद भुगतान के संकेत भी मिले हैं। नकद लेनदेन के इन मामलों की आयकर विभाग अलग से जांच करेगा। काले धन के निवेश की आशंका को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।
आगे क्या होगी कार्रवाई?
आयकर विभाग की टीम ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब इसे जयपुर मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके अलावा, दस्तावेजों के सत्यापन के लिए डीआईजी स्टाम्प को भी पत्र लिखा गया है। जिन लोगों के दस्तावेजों में अनियमितता पाई गई है, उन्हें जल्द ही नोटिस जारी किए जाएंगे। आयकर अधिनियम के तहत इन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- भैंस चराने जंगल गए वृद्ध पर बाघ का हमला, साथी की सूझबूझ से बची जान, PTR की घोर लापरवाही पर भड़के ग्रामीण
- ‘भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की थी योजना’, किरेन रिजिजू का बड़ा दावा, विपक्ष पर साधा निशाना
- ‘एक साल में बचत खत्म हो जाएगी’: आर्थिक संकट से जूझ रही अनुभवी अभिनेत्री अनीता कंवल…
- गरबा पंडाल बने अखाड़ेः भोपाल में अश्लील गानों पर विवाद के बाद एनआरआई कॉलेज में हंगामा, इंदौर में ताल गरबा महोत्सव के दौरान जमकर चले लात-घूंसे
- 8 साल की मासूम से सरेराह गंदी हरकत! बच्ची ने हिम्मत दिखाकर राहगीरों से मांगी मदद, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

