ओडिशा में दो राजनीतिक नेताओं के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है, जिसमें 15 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है.
मिली जानकारी के अनुसार जाजपुर में दो राजनीतिक नेताओं के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। पुलिस के अनुसार रविवार को एक निर्दलीय विधायक और बीजद नेता के समर्थकों के बीच झड़प में कम से कम 15 लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस ने बताया कि जिले में जेनापुर पुलिस स्टेशन के तहत पंतूरी के पास बीजद नेता और पूर्व धर्मशाला विधायक प्रणब कुमार बलबंतराय के फार्महाउस में हुई झड़प में बाइक और कारों सहित कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। उन्होंने बताया कि घायलों को धर्मसाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, और बाद में उनमें से पांच को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि बलबंतराय के करीब 30 से ज्यादा बीजद कार्यकर्ता, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं, वो सब फार्महाउस में दावत कर रहे थे। बलबंतराय ने आरोप लगाया कि धर्मशाला के निर्दलीय विधायक हिमांशु शेखर साहू के लगभग 50 समर्थक घातक हथियारों के साथ फार्महाउस में घुस गए और बिना किसी उकसावे के बीजद कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया, जिससे उनमें से 15 घायल हो गए, जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने फार्महाउस में खड़ी चार कारों सहित 20 से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हमले को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए बलबंतराय ने कहा कि यह लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक दुश्मनी का नतीजा है।
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का शुभारंभ : केंद्रीय युवा मामले डॉ. मनसुख मांडविया हुए शामिल, CM साय ने कहा- खेल प्रतिभाओं को नया आसमान देने सरकार प्रतिबद्ध
- भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिली बड़ी सौगात, CM साय ने खाते में ट्रांसफर किए 495 करोड़ रुपये से अधिक की राशि
- AIMIM नेता तौकीर निजामी को पार्टी से निकाला: आइडियोलॉजी के खिलाफ बताया बयान, ईद पर अपनों से खरीदारी की अपील की थी
- औलाद बना हैवान! सिलबट्टे से उतारा मां को मौत के घाट, बीच-बचाव करने आई भाभी-भतीजी पर भी किया हमला
- Railway News : वंदे भारत में परोसा खराब खाना, रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख और एजेंसी पर 50 लाख का ठोका जुर्माना
