ओडिशा में दो राजनीतिक नेताओं के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है, जिसमें 15 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है.
मिली जानकारी के अनुसार जाजपुर में दो राजनीतिक नेताओं के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। पुलिस के अनुसार रविवार को एक निर्दलीय विधायक और बीजद नेता के समर्थकों के बीच झड़प में कम से कम 15 लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस ने बताया कि जिले में जेनापुर पुलिस स्टेशन के तहत पंतूरी के पास बीजद नेता और पूर्व धर्मशाला विधायक प्रणब कुमार बलबंतराय के फार्महाउस में हुई झड़प में बाइक और कारों सहित कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। उन्होंने बताया कि घायलों को धर्मसाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, और बाद में उनमें से पांच को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि बलबंतराय के करीब 30 से ज्यादा बीजद कार्यकर्ता, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं, वो सब फार्महाउस में दावत कर रहे थे। बलबंतराय ने आरोप लगाया कि धर्मशाला के निर्दलीय विधायक हिमांशु शेखर साहू के लगभग 50 समर्थक घातक हथियारों के साथ फार्महाउस में घुस गए और बिना किसी उकसावे के बीजद कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया, जिससे उनमें से 15 घायल हो गए, जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने फार्महाउस में खड़ी चार कारों सहित 20 से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हमले को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए बलबंतराय ने कहा कि यह लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक दुश्मनी का नतीजा है।
- Today’s Top News: हाथियों के दल ने की किसानों की फसल चौपट, मां-बेटे की संदिग्ध मौत से सनसनी, कल मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध, पावर कंपनियों में 1501 पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- Supreme Court का बड़ा फैसला: अनिवार्य सेवानिवृत्ति सजा नहीं, 5 सरकारी कर्मचारियों को झटका; सरकार का आदेश बरकरार
- Jharkhand Top News: सिमडेगा में बड़ा हादसा, तीन युवकों की मौत… निशा भगत केस पर सियासी संग्राम, 13 लाख का इनामी माओवादी गिरफ्तार,एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- IDBI FD घोटाले में पीड़ितों को मिला न्याय, श्रेय लेने पर कांग्रेस ने विधायक अनुज शर्मा को घेरा
- न्यूज पोर्टल संचालक दीपक टंडन की मुश्किलें बढ़ीं, ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तारी के बाद होटल और घर पर पुलिस ने मारी रेड, DVR और पत्नी का मोबाइल जब्त
