प्रतीक पटनायक, धमतरी। जिले के गंगरेल बांध प्रभावित परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। अपनी मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से जारी जल सत्याग्रह बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सकारात्मक बातचीत के बाद समाप्त हो गया। बैठक में सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई और आगे भी संवाद के जरिए समाधान निकालने पर सहमति बनी है।

दरअसल, गंगरेल बांध के डूब प्रभावित परिवार अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह कर रहे थे। बुधवार शाम एसडीएम, एसडीओपी और तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। बातचीत सकारात्मक रहने के बाद प्रभावितों ने अपना जल सत्याग्रह समाप्त कर दिया।

वहीं आगे की प्रक्रिया के तहत प्रभावित परिवारों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगों और समस्याओं को उनके समक्ष रखेगा। अब सभी की नजरें मुख्यमंत्री के साथ होने वाली मुलाकात और प्रभावित परिवारों की मांगों पर होने वाली आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
फिलहाल, जल सत्याग्रह समाप्त होने के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं के समाधान की दिशा में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

