जलालाबाद। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को जलालाबाद वासियों को विकास परियोजनाओं का बड़ा तोहफा दिया। सीएम मान ने यहाँ 508 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा और राज्य की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री मान ने महिलाओं के कल्याण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ऐलान किया कि अप्रैल महीने से महिलाओं को 1,000 से 1,500 रुपये प्रति माह देने की योजना शुरू कर दी जाएगी। यह वित्तीय सहायता सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।
जलालाबाद की पिछली स्थिति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र लंबे समय तक उन लोगों के हाथ में रहा जिनके पास सत्ता और ताकत दोनों थी, लेकिन उन्होंने विकास की ओर कभी ध्यान नहीं दिया।
मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के अब तक के कार्यों का विवरण साझा करते हुए कहा कि विपक्ष कहता था बिजली मुफ्त नहीं होगी, हमने इसे सच कर दिखाया।

अब गांव-गांव तक स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। अब तक 65,264 युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने अंत में दोहराया कि उनकी सरकार का एकमात्र लक्ष्य पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है और विकास की यह गति रुकने वाली नहीं है।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

