जलालाबाद। जलालाबाद से बड़ी खबर सामने आईं है, जहां एक गर्म कंबल के गोदाम में भयानक आग लग गई है। मिली जानकारी के अनुसार, कृष्ण मंदिर के पास एक गर्म कंबल की दुकान में अचानक आग लग गई। इस दौरान दुकानदार का सारा सामान जलकर राख हो गया। जब लोगों को पता चला कि आग लग गई है तो आसपास के दहशत का माहौल बन गया था। बताया जा रहा है कि यह दुकान कृष्ण लाल रसेवत की थी। दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया है और लाखों का नुकसान हुआ है।
उन्होंने विरोध करते हुए कहा कि जब आयकर और जीएसटी का भुगतान किया जाता है, तो उसका बोझ दुकानदारों पर डाला जाता है, लेकिन इन दुकानदारों को कोई मुआवजा नहीं दिया जाता। दूसरी ओर, सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण लोग पहले से ही मंदी की मार झेल रहे हैं और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने दुकानदारों को और भी मुश्किल में डाल दिया है। उनकी मांग है कि जिस तरह किसानों को नुकसान की भरपाई की जा रही है, उसी तरह सरकार इन दुकानदारों को भी मुआवजा दे ताकि वे फिर से अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

गौरतलब है कि आग पर काबू पाने के लिए 5 मिनट के अंदर ही दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई, लेकिन उससे पहले ही सारा सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान में कंबल भरे हुए थे जिसके कारण बड़ा नुकसान हुआ है।
- NCB और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 11 मेडिकल स्टोर्स का किया निरीक्षण, 4 को कारण बताओ नोटिस जारी
- Ranchi Crime: कृषि अधिकारी के घर डकैती का खुलासा, 14 बदमाशों ने मिलकर रची थी साजिश, महिला समेत 6 गिरफ्तार
- CM डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा: प्रदेश में दोगुना करेंगे मत्स्य उत्पादन, एमपी में लाएंगे नई नीली क्रांति, जलस्रोतों को बनाएंगे बहु आयामी का स्रोत
- Ananya-Aarav: अक्षय कुमार के बेटे आरव के साथ छुट्टियां मना रहीं अनन्या पांडे, बेकिंग करते हुए फोटो वायरल
- मधुबनी में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ विधान परिषद चुनाव, सील हुईं मतपेटियां, जानिए समयवार वोटिंग का पूरा आंकड़ा

