बमियाल/भोआ: पंजाब में बारिश का असर नजर आने लगा है। बमियाल में आज बारिश असर देखने को मिला है, जिसके कारण बाढ़ जैसे स्थिति नजर आने लगी है। भारी बारिश के बाद जलाली दरिया का जलस्तर अचानक बढ़ गया और नदी ने एक बार फिर विकराल रूप धारण करते हुए आसपास के खेतों और जमीनों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। तेज बहाव के कारण नदी के किनारे स्थित कई एकड़ खेतों में पानी भर गया, जिससे धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
इस पानी के कारण फसलों और किसन को बड़ा नुकसान हुआ है। किसानों द्वारा खेतों में लगाए गए सोलर पंप, ट्यूबवेल और अन्य कृषि उपकरण भी पानी में डूब गए। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में बारिश जारी रही और नदी का जलस्तर और बढ़ा, तो बड़े पैमाने पर फसलों और कृषि उपकरणों को नुकसान हो सकता है।
कई गांव में हुई थी तबाही गौरतलब है कि पिछले साल भी जलाली दरिया ने सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल, मुठ्ठी, रमकालमा समेत कई गांवों में भारी तबाही मचाई थी। उस दौरान बमियाल से दीनानगर और पठानकोट को जोड़ने वाली सड़क पर बने एक बड़े पुल को भी भारी नुकसान पहुंचा था। लोगों ने प्रशासन से अपील की थी कि इस पुल का निर्माण जल्द पूरा कर देगा, लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद पुल अब तक पूरी तरह तैयार नहीं हो सका।
पठानकोट जाने वाला मार्ग बंद आपको बता दे, जब जलाली दरिया का जलस्तर फिर बढ़ा तो पानी पुल के रास्ते से गुजरने लगा, जिससे बमियाल से पठानकोट जाने वाला मार्ग एक बार फिर बंद हो गया। सड़क बंद होने के कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी तरह मंगवाल मोड़, रमकालमा और आसपास की सड़कों पर भी भारी मात्रा में पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित रहा।
- बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत केस: आरोपी पति समर्थ सिंह की डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज; कोर्ट ने CBI की चार्जशीट को माना सही
- नाम बदला, चेहरा बदला, शहर बदला… पर पाप का साया नहीं! 28 साल बाद दोस्त के कातिलों का पर्दाफाश
- राजद पर फूटा भाजपा का गुस्सा, नीरज कुमार शर्मा बोले- वोट चोर आज दे रहे लोकतंत्र का ज्ञान!
- कर्नाटक: सुप्रीम कोर्ट के फर्जी आदेश से कैदी की रिहाई का आरोप, DIG प्रिजन्स सोमशेखर गिरफ्तार
- तेज रफ्तार ट्रेलर ने 2 बाइक को रौंदा, एक की मौके पर मौत, 3 घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

