जालंधर। धन्यौड़ा गांव से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां 4 साल का मासूम खेलते-खेलते करीब 220 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। पता चला है कि यह बोरवेल खुला हुआ था, जिसके पास बच्चा खेल रहा था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
खेत में हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक चार साल का निर्भय मंगलवार सुबह अपने पिता के साथ खेत में आया था। वह अपने चाचा हरनेक सिंह के खेत में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खुले पड़े बोरवेल में जा गिरा। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत शोर मचाया और प्रशासन को सूचना दी।
सूचना मिलते ही गांव के सरपंच ने जिला प्रशासन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर अजय तोमर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। बोरवेल की गहराई और स्थिति को देखते हुए NDRF, SDR) और सेना की टीमों को भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया गया।

मासूम को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी
बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद हैं और सभी की निगाहें बचाव अभियान पर टिकी हुई हैं। प्रशासन का कहना है कि सभी आवश्यक संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए मासूम को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
- मोदी सरकार का दमनकारी रवैया…PM आवास के सामने से राहुल गांधी और विपक्षी सांसदों की गिरफ्तारी से भड़के गणेश गोदियाल, कह दी बड़ी बात
- स्मार्ट मीटर पर कांग्रेस फैला रही भ्रम, उपभोक्ताओं को पारदर्शिता और सुविधा देता है नया सिस्टम : भूपेंद्र सवन्नी
- BREAKING : मंदिर मार्ग थाने में पहुंचीं सोनिया गांधी, यहीं पर मौजूद हैं प्रियंका गांधी
- राहुल गांधी पर हमले से सियासत गरमाई, देशव्यापी विरोध का ऐलान, विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला
- सनसनीखेज मामला: प्रशासनिक बैठक के बाद महिला पटवारी लापता, मोबाइल स्विच ऑफ, पुलिस ने शुरू की तलाश


