जालंधर. जालंधर के दिलबाग नगर इलाके में एक चमड़े की फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई, जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
चमड़े से बने सामान की वजह से आग तेजी से फैली और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय फैक्ट्री के अंदर पांच प्रवासी परिवार रह रहे थे, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
देर रात फैली आग, आसपास के लोग इकट्ठा हुए
आग लगने की खबर मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री से अचानक काला धुआं निकलता देख स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। शॉर्ट सर्किट उसी स्थान पर हुआ, जहां ज्वलनशील सामग्री रखी गई थी, जिससे आग तेजी से फैल गई।

पांच लोगों की जान बची, बड़ा हादसा टला
घटना के समय फैक्ट्री के अंदर पांच प्रवासी परिवार रह रहे थे, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते तीन गैस सिलेंडर भी बाहर निकाल लिए, जिससे बड़ा विस्फोट होने से बच गया।
आग बुझाने के लिए बुलाई गईं कई दमकल गाड़ियां
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए पांच से सात दमकल गाड़ियों को बुलाना पड़ा। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही फायर ब्रिगेड की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- विजिलेंस रेड के बाद दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित, आय से अधिक संपत्ति का मामला
- Coal India Q2 Results: मुनाफा 57% बढ़ा, लेकिन इस वजह से आई तिमाही कमाई में गिरावट; निवेशकों को मिलेंगे 10.25 रुपए
- Rupee vs Dollar Today: डॉलर के मुकाबले 7 पैसे मजबूत हुआ रुपया, 95.19 पर पहुंचा, जानिए कैसे डाउन हुआ डॉलर ?
- धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर संत समाज में खींचतान: करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ कहने पर साध्वी हर्षा रिछारिया ने उठाए सवाल; बोलीं- व्यासपीठ पर संयम जरूरी
- Gold Silver Rate Today: दिवाली से पहले सोना-चांदी सस्ता, दिल्ली-इंदौर से रायपुर तक जानें 24K, 22K और 18K के भाव
