जालंधर। जालंधर में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले ने सभी को अंदर तक झंझोर दिया है। इस बीच खबर सामने आई है कि आरोपी हरमिंदर सिंह रिपी को कोर्ट ने 9 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया.
जानकारी के अनुसार आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है और 9 दिन का रिमांड मिलने से पुलिस गहनता से जांच कर सकेगी। एएसआई मंगतराम के खिलाफ आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। इस बीच पंजाब महिला आयोग ने भी इस केस में गंभीरता दिखाते हुए जानकारी हासिल की है। महिला

महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली और चाइल्ड कमिश्नर कंवरदीप सिंह आज पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। महिला आयोग ने बताया कि आयोग द्वारा पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर केस से जुड़े सभी तथ्य ईमेल के माध्यम से मांगे गए हैं। साथ ही राज लाली ने कहा कि वह जल्द ही पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मुलाकात कर पूरे साक्ष्य की जानकारी लेंगी। उन्होंने सवाल उठाया कि 4 मरले की कोठी में पुलिस बच्ची का शव पहले क्यों नहीं ढूंढ पाई।
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
- ‘अखिलेश यादव खुद को हिंदू…’ किस बात पर मंत्री जयवीर सिंह ने कसा तंज
- मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने की भाई दूज पर छुट्टी की मांग; शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- फंदे, फाइनेंस और फरेब: ऑफिस के अंदर संदिग्ध हालत में मिली युवती की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- मुजफ्फरपुर: मोतीझील में कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

