अमृतसर. पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हुए ब्लास्ट को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्हें कड़े शब्दों में कहा है कि ये ब्लास्ट भाजपा के चुनाव की तैयारी है। भाजपा छोटे-मोटे ब्लास्ट करवाकर लोगों को डराकर वोट लेना चाहती है। ये भाजपा का स्टाइल है। चुनाव वाले स्टेट में ब्लास्ट और दंगे करवा दो। आपको बता दें कि पंजाब में लगातार धमकियों का सिलसिला चल रहा है, पहले स्कूलों और सरकारी भवनों को शिकार बनाने की धमकी मिल रही थी और अब बीती रात बीएस मुख्यालय के बाहर धमाका हुआ है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- भाजपा सांप्रदायिक पार्टी है। बंगाल के चुनाव खत्म हो गए और उन्होंने कहा कि पंजाब की बारी है। ये भाजपा का पैटर्न है। वह इसी तरह हिंसा फैलाकर और लोगों को डरा-धमकाकर वोटें लेते हैं। मैं भाजपा को वॉर्निंग देता हूं कि वह बाज आ जाएं, पंजाबी डरने वाली नहीं हैं। जिस भी राज्य में इलेक्शन होते हैं, वहां लड़ाई कराते हैं।

अपनी हरकतों को सुधारे भाजपा
उन्होंने आगे कहा कि मैं भाजपा को कहता हूं कि पंजाब ने बहुत काली रातें देखी हैं, अब वह इस तरह की कोशिश न करे। आने वाले दिनों में भाजपा इस तरह की हरकतों से बाज आए क्योंकि पंजाब शांतिपूर्ण राज्य है। पंजाब हमेशा देश के संकट के वक्त मदद के लिए आगे आया है।
- NIA Court Verdict: चतरा कोयला लेवी वसूली केस में 12 दोषी, 5 को 10 साल की सजा,जानें पूरा मामला
- Tecno का धांसू 5G फोन लॉन्च, 144Hz AMOLED और 6500mAh बैटरी ने खींचा ध्यान
- कोलकाता अग्निकांड में 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत, सभी इलाज कराने आए थे, 48 घंटे के अंदर दूसरी बार बंगाल में आग का तांडव
- ‘आदमी मरे, महिलाएं नहीं’, विधायक पन्नालाल शाक्य के बयान पर सियासी विवाद, BJP MLA के साथ महिला कांग्रेस ने भी जताया विरोध
- खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड; 40 दानपेटियों से निकली करोड़ों की राशि, गिनती के लिए बनेगा नया स्पेशल हॉल!


