जालंधर : पंजाब में लगातार नशा तस्करी का जाल फैलता जा रहा है. इस बीच खबर है कि जालंधर की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक व्यक्ति को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस दौरान व्यक्ति के कब्जे से 518 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। खबर है कि आरोपी नशे के दलदल में फंस चुका था और वह नशे की पूर्ति के लिए लगातार इसकी सप्लाई कर रहा था
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ काला निवासी गांव दाऊदपुर जिला तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी हेरोइन की सप्लाई करने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया।

इस दौरान आरोपी व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 518 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-2 जालंधर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
- पानीपत: पेंशन शुरू करवाने के नाम पर मांगी 20 हजार की रिश्वत, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार
- बिना किसी कट के पास हुई विजय-रश्मिका की Ranabaali, मिला U/A सर्टिफिकेट, जानें रिलीज डेट
- MP में जेल के खाने की क्वालिटी सुधारेगी! बिचौलियों का 2400 करोड़ का कार्टेल खत्म, जेम पोर्टल से होगी खरीदी
- तालाब में मिला लापता महिला का शव, मायके वालों ने जताई मानसिक तनाव की आशंका, पति रहता है केरल
- रात को चेहरे पर ग्लिसरीन लगाकर सोना सही है या नहीं? जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका
