जालंधर. जालंधर जिला बार एसोसिएशन ने एक बार फिर से नाराजगी व्यक्त की है. कानूनी बिरादरी के सदस्यों के साथ हो रही अप्रिय घटनाओं और पुलिस प्रशासन की कथित निष्क्रियता के विरोध में आज काम बंद दिवस घोषित किया है. इस फैसले के तहत जिले भर के वकील आज कोर्ट में काम करते नहीं नजर आयेंगे. एसोसिएशन का कहना है कि उनके साथ बहुत कुछ गलत हुआ है जिसके बाद कोई भी सही निर्णय सामने नहीं आया है.
जानकारी मिली है कि काम बंद करने का फैसला एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष राम छाबड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया. बैठक में वकीलों ने बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए कड़ा रुख अपनाने की बात कही.
महाजन मामले को लेकर विरोध
विरोध का मुख्य कारण एडवोकेट मनी महाजन के साथ हुई घटना बताया जा रहा है. सेंट्रल टाउन में उनके खरीदे गए प्लॉट पर निर्माण के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने अवैध रूप से बाधा डाली और दबाव बनाने की कोशिश की. आरोपियों ने मनी महाजन और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की.
इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर तीन में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसके अलावा, एक अन्य वकील रोबिन सेठी को भी साथ देने पर धमकियां मिलने की बात सामने आई है.
वकीलों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
एसोसिएशन का कहना है कि उच्च अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद भी कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है. पुलिस की इस कार्यप्रणाली के खिलाफ वकीलों में भारी आक्रोश है. इसी के चलते सभी वकीलों ने एकजुट होकर आज कामकाज ठप रखने का फैसला लिया है.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

