जालंधर: जालंधर से बड़ी खबर आई है जिसमें शहर की मकसूदां मंडी में भाजपा नेता मोनू पुरी पर गोलियां चलाने की घटना हुई है। इलाके में जैसे ही फायरिंग हुई सभी दहशत में आ गए गए, खबर है कि 2 युवकों ने उन पर फायरिंग की है। मोनू पुरी की दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अभी उनकी स्थिति को लेकर अपडेट सामने नहीं आया है।
जानकारी अनुसार मकसूदां मंडी में फंड को लेकर चल रहे विवाद में फायरिंग हुई है, जिसमें भाजपा नेता मोनू बुरी तरह से घायल हुए हैं। फायरिंग दौरान भाजपा नेता के साथ उनका एक साथी भी घायल हुआ है। जानकारी अनुसार मोनू पूरी और दूसरे आढ़ती में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते शाम करीब पांच बजे दोनों पक्ष सामने-आमने हुए और बात अचानक इतनी बढ़ गई कि कोई माहौल को शांत नहीं कर पाया।

तरुण और मोनू पुरी के बीच भयानक लड़ाई हो गई.
घटना में करीब चार फायर हुए जिनमें से एक गोली मोनू पूरी की पैर में लगी, जबकि दूसरी गोली तरुण के पैर में लगी। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ हो रही है साथ ही सीसीटीवी भी जांच किए जा रहे हैं।
- तिहाड़ जेल में आशुतोष रांका-सौरभ दास की सुरक्षा बढ़ी, जेल में ब्लेडबाजी का खतरा
- शहडोल में रेत माफिया का कहर: अवैध रेत लोड करने जा रहे हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण
- Jharkhand Railway News: धनबाद होकर चलेगी कोलकाता-आलमनगर स्पेशल ट्रेन, दून एक्सप्रेस में भी बढ़ेंगी सीटें
- Haryana Morning News : धान खरीद के बीच किसानों की बढ़ी चिंता, परीक्षा पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़वाने पर मिलेगा इनाम समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…
- अमेरिका के हिंदू मंदिर में ‘भारतीयों के नरसंहार की साजिश’: 19 वर्षीय युवक नवरात्रि के पहले दिन राइफल और 300 राउंड गोलियां लेकर मंदिर पहुंचा, जानें फिर क्या हुआ?
