जालंधर : शाहकोट थाने के ऊपरी हिस्से में एक कमरे से 26 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी गुरभेज सिंह उर्फ भीजा की सड़ी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। गुरभेज सिंह पिंड बाझवा कलां (शाहकोट) का रहने वाला था और पिछले कुछ महीनों से थाने में चाय-पानी की सेवा का काम कर रहा था। पुलिस स्टाफ को भी तीन दिनों तक उसकी कोई जानकारी नहीं थी। देर रात थाने में अचानक बदबू फैलने पर पुलिसकर्मियों ने छत के कमरे में जाकर देखा, तो गुरभेज की लाश पड़ी मिली।
परिजनों के अनुसार, गुरभेज शुक्रवार को सामान्य रूप से थाने गया था लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा। परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लाश तीन दिन पुरानी थी और बुरी तरह सड़ चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नकोदर के सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

जहरीले कीड़े के काटने से मौत का शक
शाहकोट के SHO बलविंदर सिंह भुल्लर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वह जगह, जहां लाश मिली, पुलिसकर्मी शायद ही जाते हों। प्रारंभिक जांच में संदेह है कि गुरभेज की मौत किसी जहरीले कीड़े या अन्य चीज के काटने से हो सकती है। उन्होंने कहा, “गुरभेज एक अच्छा खिलाड़ी और गेंद बनाने वाला था। हम उसकी काफी मदद करते थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।” पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
- Bihar Morning News: जदयू कार्यलय में जनसुनवाई, भाजपा का सहयोग कार्यक्रम, कांग्रेस का ‘हल्लाबोल’
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 12 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
