जालंधर। पंजाब मे लगातार ईमेल आ रहे है जिसमें स्कूलों और सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है। आज जालंधर में भी सुबह कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद स्कूलों में पुलिस और बम स्कवॉड टीमें एक्टिव हो गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्कूल की बिल्डिंग्स की चैकिंग की। अब इस मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है, जिसके अनुसार फिलहाल जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने लोगों से पैनिक नहीं होने को कहा है।
इस बारे में एसीपी नार्थ अशोक मीना ने मीडिया बताया कि DPS School, Mayor World School और MGN School स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी जिसके बाद शहर में पेट्रोलिंग करवाई जा रही है। फारेसिंक टीम और बम निरोधक टीम गहनता से जांच जारी है। अगर किसी को भी सूचना मिलती है तो वह 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना करें। इसी के साथ अभी तक 2 से 3 स्कूलों की जांच की गई है, वहीं एक से 2 स्कूलों की जांच जारी है।

लोगों को पैनिक करने की जरूरत नहीं
एसीपी ने कहाकि पिछली बार ई-मेल से मिली धमकी के बाद FIR दर्ज की गई थी, वहीं आज जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लोगों को पैनिक करने की जरूरत नहीं है, स्कूलों के बाहर पेट्रोलिंग टीमें तैनात कर दी गई है। अभी तक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
सरकारी इमारतों की भी चैकिंग जारी
बता दें कि जालंधर सहित पंजाब की कई सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है और गहनता से इमारतों की जांच की जा रही है। बता दें कि ई-मेल में लिखा है अपने बच्चों को बचाओ। इसी के साथ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है।
- महावीर मंदिर में चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी, आभूषण को गलाकर बनाई ईट
- CG News : थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं रखने पर एसपी ने की कार्रवाई
- दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार… कार भी बरामद, पूछताछ जारी
- कांग्रेस में बढ़ी गुटबाजी: अमृतसर महिला जिला प्रधान शिवानी शर्मा का इस्तीफा
- छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें: लोक निर्माण विभाग ने 448 करोड़ किए मंजूर, लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

