जालंधर। जालंधर के BSF चौक के पास हुए स्कूटी धमाके के मामले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एजेंसियों ने जालंधर के जमशेर इलाके से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से हैंड ग्रेनेड और आईईडी बरामद होने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो नवांशहर के बंगा का रहने वाला है।
जांच में सामने आया है कि दविंदर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के सीधे संपर्क में था और उसी के निर्देशों पर धमाके की साजिश को अंजाम देने आया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि उसे विस्फोटक सामग्री और ग्रेनेड की सप्लाई ड्रोन के जरिए की गई थी।
पुराने हमलों में भी संलिप्तता का शक
सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि आरोपी दविंदर कई अहम जानकारियां छिपा रहा है। जांच में उसके अन्य आतंकी घटनाओं में शामिल होने के संकेत मिले हैं। फरवरी माह में फगवाड़ा बस स्टैंड में हुए इस धमाके में भी उसकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। 1 अप्रैल को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हुए हमले में इस्तेमाल किए गए हैंड ग्रेनेड की सप्लाई करने का भी उस पर शक है।
शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि दविंदर सिंह के तार केवल पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि पुर्तगाल और जर्मनी में बैठे हैंडलर्स से भी जुड़े हुए हैं। इस मामले में कार्रवाई तेज करते हुए पंजाब पुलिस ने दिल्ली से भी एक अन्य संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से गहन पूछताछ कर रही हैं ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों और भविष्य के संभावित खतरों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने अभी तक आरोपी की कोई तस्वीर या वीडियो सार्वजनिक नहीं की है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

