श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज श्री मुक्तसर साहिब के अंतर्गत आते गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र के गांव साहिब चंद में चौपाल के दौरान लोगों से सीधी चर्चा करेंगे. यह चौपाल हर पहलू से खास मानी जा रही है, क्योंकि इसके जरिए मुख्यमंत्री लोगों की हर बात को सुनने का प्रयास करेंगे.
मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम रविवार शाम पांच बजे आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने चौपाल कार्यक्रमों के जरिए लगातार गांवों और कस्बों में पहुंचकर लोगों से सीधा संपर्क कर रहे हैं. लोगों की परेशानी को सुनने का प्रयास करेंगे. इसी कड़ी में आज वह गांव साहिब चंद पहुंचेंगे, जहां वह क्षेत्र के लोगों की समस्याएं जानने के बाद विकास से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे.

माना जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सरकार की विभिन्न योजनाओं और पंजाब सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र कर सकते है. गिद्दड़बाहा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है. सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं.
- नेशनल हाईवे पर पलटा दूध से भरा टैंकर: मची लूट, ग्रामीण बर्तनों में भर-भरकर ले गए दूध
- आजम खान नई मुसीबत में! जौहर यूनिवर्सिटी में 416 करोड़ के खर्च का हिसाब गायब, FIR दर्ज
- जंतर-मंतर प्रदर्शन विवाद: ACP विवेक भगत की शिकायत पर, रोजी-अभिजीत दीपके समेत 6 के खिलाफ FIR
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्तः नीलगंगा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास से हटाए गए अवैध अतिक्रमण, 2 पीपल के पेड़ों का हुआ ट्रांसप्लांटेशन
- मोतिहारी में बीटेक छात्र पर चाकू से हमला, चेहरे-गर्दन और सीने पर किए 5 वार, हालत गंभीर
