जालंधर। जालंधर में बीएसएफ फ्रंटियर के पंजाब मुख्यालय के बाहर बीती पांच मई को हुए विस्फोट को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क है. इलाके के एक एक सीसीटीवी फुटेज जांच किए जा रहे हैं.इस दौरान पुलिस टीम को अहम जानकारी हाथ लगी.
कैमरे में दिखाई दिया है कि वारदात को अंजाम देने में दो लोग शामिल हैं. एक सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध नजर आए हैं. साथ ही इस घटना के दौरान वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति की पहचान की जा रही है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि धमाके के लिए उपयोग किया गया विस्फोटक कैसे बनाया गया, क्या इसे दूसरे देश ने लाया गया था या फिर कुछ महीने पहले ही उसे लाया जा चुका था.
इस घटना से जुड़े हर अपडेट लोगों को मिल रहे हैं. डस्टबिन में कुछ फेंकते नजर आए लोगजानकारी है कि शाम 7:48 मिनट पर डिलीवरी ब्वाय गुरप्रीत की एक्टिवा के पास पड़े डस्टबिन में एक व्यक्ति कुछ फेंकता नजर आया और फिर दूसरे साथी के साथ वह मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया. इसके कुछ समय बाद ही वहां पर धमाका हुआ था, जिससे पूरा एरिया दहल गया था. जानकारी मिली है कि बाइक चलाने वाले व्यक्ति को दिल्ली से पकड़ा गया है और वहां से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
इस मामले में पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति सीधे तौर पर विस्फोटक रखने की घटना से जुड़ा है या किसी अन्य तरीके से संपर्क में था. जांच में सामने आया कि घटना के बाद संदिग्ध व्यक्ति दिल्ली पहुंचने से पहले कई स्थानों पर रुका और अलग-अलग लोगों के संपर्क में रहा. सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि उन मुलाकातों का घटना से कोई संबंध था या नहीं.इसके अलावा मोबाइल लोकेशन, काल डिटेल रिकार्ड और डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है.
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी इनपुट और अन्य सुबूतों के आधार पर संदिग्ध तक पहुंच बनाई. सीसीटीवी फुटेज में दिल्ली से काबू किया संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर दिखाई दिया है. जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि वाहन किसका था और घटना के समय उस पर कौन लोग सवार थे.बारीकी से हो रही जांच सुरक्षा एजेंसियों इस विस्फोट की हर पहलू की जांच कर रही है.
यह भी जानने का प्रयास किया जा रहा है कि इस घटना में कितने लोग जुट थे और गिरफ्तार व्यक्ति किस किस के संपर्क में था. जांच टीम अब उन संभावित स्थानों की भी पड़ताल कर रही है जहां संदिग्धों ने घटना से पहले या बाद में समय बिताया है. क्या कहीं किसी लोकल स्तर पर उन्हें मदद मिली या नहीं.होटलों का रिकॉर्ड खंगालने लगी पुलिसजांच एजेंसी ने शहर के होटलों और गेस्ट हाउस का रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है.

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बीते कुछ दिनों के दौरान किन-किन लोगों ने होटलों में ठहराव किया और उनकी गतिविधियां क्या थीं.पुलिस टीमें होटल मालिकों और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही हैं.इसके साथ ही होटल में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की एंट्री, पहचान पत्र और सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं.जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं धमाके से जुड़े लोग किसी होटल में ठहरे तो नहीं थे.
- खिलाड़ी के आंसू, ‘डेढ़ लाख’ का आरोप और धामी का ‘बैठ जाओ’… हरियाणा कांग्रेस ने BJP सरकार पर साधा निशाना
- हरियाणा में मानसून फिर सक्रिय : आज हल्की तो कल से तेज बारिश का ‘येलो अलर्ट’
- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले 3 दिन भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और वज्रपात की भी चेतावनी
- MP Morning News: CM के कई कार्यक्रम, बारिश से खराब सड़कों की होगी मरम्मत, अद्वैत का अब तक सुराग नहीं, पति की हत्या मामले में मध्यप्रदेश देश में दूसरे नंबर पर
- Weather news: 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, उमस से लोग बेहाल, जानिए आने वाले कुछ दिनों का हाल


