जालंधर. जालंधर से बड़ी खबर समाने आई है, जिसमें बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर 5 मई की रात हुए आईईडी ब्लास्ट मामले में एक की गिरफ्तारी की गई है. यह पुलिस और खुफिया एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. सूत्रों के अनुसार इस आतंकी साजिश के मुख्य संदिग्ध व्यक्ति को दिल्ली से हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के इनपुट पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई.
बड़ी खबर यह है कि जांच एजेंसियों को इस बम धमाके के मामले के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और उसके खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े मिले हैं. ब्लास्ट करवाने का मास्टरमाइंड पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी को बताया जा रहा है, जिसने सोशल मीडिया के जरिए पंजाब के युवकों से सम्पर्क किया था. पुलिस टीम ने संदिग्ध आरोपी का जालंधर बस स्टैंड से पीछा किया और उसे ट्रैक करते हुए दिल्ली तक पीछा किया गया और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया. सुरक्षा एजेंसियां उससे लगातार गहन पूछताछ कर रही हैं.
जालंधर पुलिस ने तकनीकी इनपुट के आधार पर नवांशहर से भी 3 युवकों को हिरासत में लिया है, जिनके तार इस ब्लास्ट से जुड़े होने का शक जताया जा रहा है. पूरे मामले को लेकर पंजाब में हाई अलर्ट जारी है और कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
कई युवक थे शहजाद भट्टी के संपर्क में
वहीं दूसरी ओर, पंजाब में इस मामले को लेकर बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया गया.देर रात तक पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीमें नकोदर, कपूरथला, नवांशहर, अमृतसर, तरनतारन और होशियारपुर में छापेमारी और जांच करती रहीं. अब तक कुल 17 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ जा चुकी है. इनमें से अधिकतर युवक सोशल मीडिया के माध्यम से शहजाद भट्टी के संपर्क में बताए जा रहे हैं.

पांच मई को हुआ था धमाका
आपको बता दें कि जालंधर में ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर पांच मई की शाम करीब 8:15 बजे बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास जबरदस्त धमाका हुआ था. एक एक्टिवा स्कूटी विस्फोट से उड़ गई. धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. विस्फोट इतना तेज था कि बीएसएफ हेडक्वार्टर की दीवारें तक हिल गईं.
- Bihar Morning News : शिक्षा विभाग समीक्षा बैठक, कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस
- US के मध्य टेक्सास में सेना का Apache हेलिकॉप्टर क्रैश, दोनों पायलट की हादसे में मौत
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 13 August: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 13 अगस्त महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकालेश्वर ने धारण किया दिव्य स्वरूप, यहां कीजिए दर्शन
- जीवन सूक्त : इतनी जल्दी ना करें कि देर हो जाए – संदीप अखिल

