जालंधर : पंजाब के जालंधर में ‘आई लव मोहम्मद’ स्लोगन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी और साम्प्रदायिक रूप से गंभीर रूप लेता जा रहा है। यह विवाद शुक्रवार शाम उस समय भड़क उठा जब ऑल इंडिया उलेमा के सदस्य कमिश्नर कार्यालय में ज्ञापन देने जा रहे थे। इस दौरान पोस्ट ऑफिस के पास मौजूद योगेश नामक युवक ने ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे के जवाब में ‘जय श्रीराम’ का जयघोष कर दिया।
इसी बात पर दोनों समुदायों के युवकों के बीच कहासुनी बढ़ी और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। योगेश का आरोप है कि मुस्लिम युवकों ने उसकी स्कूटी को घेर लिया और जब उसने ‘अल्लाह हू अकबर’ का नारा लगाने से इनकार किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया और करीब साढ़े चार घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। हिंदू संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस को शनिवार सुबह 11 बजे तक का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद शनिवार को सुबह 11 बजे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता श्रीराम चौक पर एकत्र हुए और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने श्रीराम चौक पर बैनर लेकर नारेबाजी की और कहा कि पंजाब को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से आप नेता आयूब खान समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
- परविंदर झोटा हत्याकांड: AAP विधायकों के खिलाफ किसान संगठनों का मोर्चा, विधायक डॉ. इशांक कुमार के घर के बाहर धरना

