जालंधर। जालंधर में नगर निगम में एक बार फिर से बवाल हो गया है। जालंधर नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज बड़ा धरना प्रदर्शन किया है।
गुस्साए मुलाजिमों ने मेयर विनीत धीर और निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के ऑफिस के सामने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बहुत है हंगामा भी हुआ है। निगम के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर रोष जताया है। कर्मचारियों ने निगम के सभी दफ्तरों का काम बंद करवा दिया। इस दौरान श्रीराम चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया जिससे ट्रैफिक जाम हो गया।
ट्रैफिक जाम होने से कई घंटों तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोड में गाड़ियां खड़ी रहीं और पुलिस व्यवस्था को सुधारने की कोशिश में लगी थी हालत को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया था। आपको बता दें कि यूनियन नेताओं ने साफ कहा था कि अगर यह वेस्ट मैनेजमेंट टेंडर खोला जाता है, तो वे शहर में कूड़ा प्रबंधन, सीवरेज, फायर ब्रिगेड और अन्य सभी आवश्यक सेवाओं को रोक देंगे।

इसी चेतावनी के तहत आज यूनियन नेताओं की अगुवाई में मुलाजिमों ने निगम का कामकाज बंद कर दिया। इससे लोगों को काफी संख्या का सामना करना पड़ा।
- रायखेड़ा अदानी पावर प्लांट में बलवा: बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों में झड़प, पथराव में TI घायल, सरपंच की गाड़ी में भी तोड़फोड़, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- बच्चों के बीच हो रही थी हाथापाई, छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग की नीचे गिरते ही मौत, भतीजे को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस
- एक दिन की मासूम के गले पर निशान और मुंह से खून… नवजात की मौत पर मचा हड़कंप; पीएम में गला घोंटने की आशंका!
- CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पिता और 12 साल के बेटे की मौत, 8 वर्षीय बच्चा गंभीर
- यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका! कल से महाभर्ती शुरू; चेक करें अपने जिले की तारीख-जरूरी गाइडलाइन्स

