जालंधर: पंजाब में बंद का असर नजर आया है. इस दौरान जालंधर में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई. धीरे धीरे यह रोष प्रदर्शन बड़े बवाल में बदलने लगा.प्रदर्शन कर रहे कुछ लोग डिप्टी कमिश्नर (DC) दफ्तर में इकट्ठा होकर भी रोष प्रदर्शन कर रहे थे.
इसी बीच कुछ कर्मचारी DC दफ्तर की दीवार फांदकर बाहर निकलने लगे. बाहर पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जोरदार तनातनी होने लगी. धक्का मुक्की के साथ कर्मचारी दीवारें फांदकर सड़क पर उतर आए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया.
पुलिस ने इस दौरान उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की. इस दौरान कई लोगों ने रोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है. आपको बता दें कि पंजाब में महंगाई भत्ते (DA) की मांग को लेकर करीब 3 लाख सरकारी कर्मचारी 27 अगस्त को सामूहिक अवकाश पर हैं. कर्मचारियों के एक दिवसीय सामूहिक अवकाश के कारण सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा.
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि DA समेत उनकी लंबित मांगों को लेकर सरकार से लगातार बातचीत की जा रही है. सामूहिक अवकाश के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जगह-जगह प्रदर्शन भी किया. यही कारण है कि सरकारी दफ्तर में काम पूरी तरह बंद रहा.
- राहुल गांधी के कार्यक्रम पर थमा नहीं सियासी बवालः मिमिक्री विवाद पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने
- नाभा में लुटेरों का कहर: पिता के साथ मेले जा रही बच्ची पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट
- 19 गेंदों में 37 रन… फिर भी स्मृति मंधाना ने रच दिया इतिहास, एक साथ बनाए 2 बड़े रिकॉर्ड
- ‘मां राजनीति का विषय नहीं होती, यह बेहद शर्मनाक है’; राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की बीजेपी
- अलीगंज अग्निकांड: 87 दिन बाद 500 पन्नों की चार्जशीट में खुले खौफनाक राज, जानें क्यों नहीं निकल पाए लोग बाहर



