जालंधर/जंडियाला। जालंधर जिले के अंतर्गत आते गांव सरहाली में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के ही एक छप्पड़ (तालाब) में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान गांव सरहाली निवासी संतोख राम उर्फ बारू राम (पुत्र ज्ञान चंद) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को गांव के कुछ युवाओं ने छप्पड़ के पानी में एक शव तैरता हुआ देखा। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय सरपंच और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी जंडियाला की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला।
सरहाली गांव के सरपंच हरमेश लाल ने बताया कि उन्हें गांव के युवकों ने फोन पर इस घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि मौत के असली कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है कि यह महज एक हादसा है, आत्महत्या है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
- गांधीनगर की डाई फैक्ट्री में केमिकल भरते समय भीषण हादसा, पाइप फटने से 4 मजदूरों की मौत
- भिवानी में 800 युवा शटलरों का मुकाबला, अंडर-15 में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
- CG में दर्दनाक हादसा : स्कूल से घर लौट रही थी 13 साल की छात्रा, बेलगाम ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर ही मौत
- CGPSC घोटाला: क्या जेल से बाहर आएंगे टामन सोनवानी? हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित
- स्कूल में करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने प्रदर्शन कर की सड़क जाम

