जालंधर। पंजाब में आए दिन नशे की लत से युवाओं की मौत होने की खबर सामने आ रही है। ऐसा ही एक केस जालंधर में भी सामने आया है, जिसमें युवक की मौत का कारण नशे का ओवर डोज माना जा रहा है। मौत के समय मृतक के हाथ में इंजेक्शन की सिरिंज भी मिली है।
युवक का शव सुन्दर नगर डाबा रोड पर एक खाली प्लाट में दीवार पर पड़ा हुआ मिला। वहां पहले भी नशे की दवाई के आदि बताया जा रहा है। मौत जब हुई उसके हाथ में इंजेक्शन लगा हुआ था और दीवार पर ही नशे की पुड़िया पड़ी थी।

बताया जा रहा है कि मृतक सुनसान जगह देख का वहां नशा करने आया था और वही प्लाट में ही उसकी गाड़ी भी खड़ी थी। मौत के बाद भी उसकी गाड़ी वही नजर आई। जब कई समय तक युवक वहां हिला नहीं तो लोग उसे पास से जाकर देखे, जिसके बाद लोगों को समझ आया कि वह मर चुका है। इसके बाद तुरन्त लोगों ने थाना डाबा पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में के मॉर्चरी में रखवा दिया है।
- कमर से ऊपर गोली क्यों मारी? मनेर एनकाउंटर में मारे गए युवकों के घर पहुंचे पप्पू यादव ने उठाए सवाल
- Diwali 2026: लक्ष्मी पूजन के बाद रात में जरूर करें इन 4 मंत्रों का जाप
- ‘अगर यह खेल नहीं समझे तो…’, लोकसभा सीटों को लेकर अशोक गहलोत ने क्यों दी चेतावनी?
- परविंदर झोटा का आज होगा अंतिम संस्कार, पिता ने नहीं तोड़ी भूख हड़ताल; SSP के तबादले पर अड़े
- संतों के द्वार ‘योगी सरकार’: अयोध्या के मठों-अखाड़ों में पहुंचकर सीएम ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, भेंट किए उपहार

