जालंधर. जालंधर के लोगों के लिए यह खबर बड़े काम की है। आज वहां पर शोभायात्रा के चलते कई रस्ते में आवाजाही बंद रहेगी। शहर में भगवान श्री वाल्मीकि के प्रकाशपर्व को लेकर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिस कारण शहर में कुछ रास्तों को बंद कर दिया गया है। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने रुट डायवर्ट कर दिए हैं।
शोभायात्रा की भव्य तैयारियां की गई थी जिसे शहर के अलग-अलग मार्गो से घूमते हुए ले जाया गया है। शोभायात्रा में सीएम भगवंत सिंह मान, मंत्री मोहिंदर भगत और कई विधायकों सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पुलिस ने इसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। स्कूल कॉलेज में भी आधे दिन की छुट्टी दी गई है। 2 बजे के बाद सभी शैक्षणिक संस्थाओं में छुट्टी रहेगी।
यह रास्ते होंगे प्रभावित
शोभायात्रा का शुभारंभ प्राचीन मंदिर अली मोहल्ला से शुरू होकर भगवान वाल्मीकि चौक, लव कुश चौक, भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर, अड्डा टांडा, माई हीरां गेट, शीतला मंदिर,भगवान वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, बस्ती अड्डा से होते हुए प्राचीन मंदिर अली मोहल्ला में खत्म होगी।

यहां किए गए हैं ट्रैफिक डायवर्ट
नकोदर चौक, स्काईलार्क चौक, परिंदा चौक नजदीक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पी.एन.बी. चौक, जी.पी.ओ. (प्रेस कल्ब) चौक, श्री नामदेव चौक, शास्त्री चौक, प्रताप बाग, हैनरी पैट्रोल पंप, भगत सिंह चौक, अड्डा होशियारपुर वन-वे, इकहरी पुल्ली के सामने, होशियारपुर रेलने फाटक, टांडा चौक, टांडा रेलवे फाटक, टी-प्वाइंट गोपाल नगर, पुरानी सब्जी मंडी चौक, महालक्षमी नारायण मंदिर नजदीक पुरानी जेल, पटेल चौक, बस्ती अड्डा चौक, टी-प्वाइंट शक्ति नगर, फुटबाल चौक आदि। शोभायात्रा वाले दिन लोग निर्धारित रूट का इस्तेमाल करने की बजाए डायवर्ट किए रूट का इस्तेमाल करें ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके।
- वाराणसी में करणी सेना का बड़ा बवाल! प्रदर्शन से पहले हिरासत में सैकड़ों कार्यकर्ता, भारी पुलिस बल तैनात
- Shardiya Navratri 2026: पांडवों ने की थी यहां मां की गुप्त साधना! नवरात्रि पर जानिए नलखेड़ा के प्रसिद्ध बगलामुखी शक्तिपीठ का पूरा इतिहास
- एक साल की मेहनत, 40 गांवों का हुनर! बस्तर दशहरा के रथ की रस्सी की अनोखी कहानी
- PMCH में टावर-3 का हुआ भव्य उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत बोले – सुधर रही राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था
- वित्तीय समावेशन योजनाओं से लोगों को जोड़ने 21 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक चलेगा विशेष अभियान, ग्राम पंचायत से लेकर नगरीय निकाय पर लगेंगे विशेष शिविर
