जालंधर के मॉडल टाउन में The DOLCE होटल में बड़ा हंगामा हो गया। वहां आए एक शख्स के साथ बड़ी अजीब घटना घट गई जिसमें उन्हो वेज की जगह नॉनवेज डिश सर्वे कर दी गई। गुस्साए युवक ने इसका विरोध किया और जमकर होटल मालिक पर बरस पड़े। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ होटल पहुंचे थे लेकिन उन्हें गलत ऑर्डर सर्व किया है, युवक ने होटल वालों पर धर्म भ्रष्ट करने का आरोप लगाया है।
खाना खाने आए रोहन और उसके दोस्त ने पनीर की कोई वेज डिश का आर्डर दिया था, लेकिन होटल कर्मियों द्वारा उन्हें नॉन वेज सर्व किया गया है। जिसके बाद गुस्से में आए युवकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और कहा कि ऐसा खाना खिलाकर धर्म भ्रष्ट करने की कोशिश की गई है।

पीड़ितों ने होटल पर सख्त कारवाई की मांग की है। मामला जब हद से ज्यादा बढ़ गया तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँच कर पुलिस ने हंगामे को संभाला और पीड़ितों की शिकायत दर्ज कर ली।
- अब सफर हुआ और भी आसान! बसों में शहर-गांव की यात्रा सुविधाजनक बना रही “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा”, एक क्लिक पर बुक करें टिकट
- बक्सर आईटीआई परिसर में दो नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 21 नामी कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती, जानें आवेदन का तरीका
- 2027 Triumph Tiger 1200 Global Debut: ज्यादा पावर और एडवांस्ड रडार सेफ्टी के साथ सामने आया नया अवतार, भारत में इस महीने होगी लॉन्च
- बिलासपुर-कोलकाता सीधी उड़ान एक फेरे के बाद बंद, हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति नाराज, आंदोलन की दी चेतावनी
- देवास शराब कांड में इंदौर कनेक्शन: कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे की गिरफ्तारी के बाद गरमाई सियासत, बीजेपी और कांग्रेस में छिड़ा तीखा संग्राम
