जालंधर. धान की खरीद और लिफ्टिंग को लेकर परेशानी का सामना कर रहे किसान अब सड़क में उतर आए हैं। जालंधर जिले के गोराया नगर में किसानों दाना मंडी के बाहर बड़ा पिंड रोड पर धरना लगा दिया।
किसान धान खरीदी को लेकर बहुत परेशान है। बताया जा रहा है कि गोराया में आढ़तियों ने किसानों से फसल खरीद बंद कर दी। जिसके चलते ये धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रशासन ने एक्शन लेते हुए किसानों की शिकायत पर आढ़ती राम लुभाया एंड कंपनी का लाइसेंस एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया है।

भारतीय किसान यूनियन सिद्धुपुर के कुलविंदर सिंह ने शिकायत की थी कि मजदूर किसानों का धान चोरी कर बेच रहे हैं। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। वहीं, लाइसेंस सस्पेंड करने के रोष में गोराया के आढ़तियों ने मंडी बंद कर दी।
- यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 24 IPS अफसरों का ट्रांसफर, जानें कौन कहां हुआ तैनात
- राजा रघुवंशी हत्याकांड: बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र तोमर और चौकीदार बलवीर को कोर्ट ने किया दोषमुक्त, सबूत मिटाने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी
- भारतनेट प्रोजेक्ट पर कानूनी विवाद : टाटा प्रोजेक्ट्स ने हाईकोर्ट में मध्यस्थता ट्रिब्यूनल के गठन के लिए की दूसरे पंच की नियुक्ति की मांग, याचिका पर सुनवाई फैसला सुरक्षित
- ड्यूटी के दौरान स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या: वारदात से फैली सनसनी, आरोपी मौके से फरार
- उत्तर बिहार में 47 दिव्यांगों को मिली नई जिंदगी, भारत विकास परिषद ने निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरित किए


