जालंधर। पंजाब के जालंधर के पार्क स्टेट में 13 साल की नाबालिग बच्ची की कथित रेप की कोशिश और हत्या के मामले में अब लोगों का रोष बढ़ता ही जा रहा है। लोगों पुलिस कारवाही पर सवाल उठाया है। सोमवार मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया।
चन्नी ने कहा कि अगर 2–3 दिनों में दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो जालंधर में कांग्रेस और शहरवासियों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। जिसमें जालंधर बंद, सड़क जाम और बाजार बंद शामिल होंगे।

पुलिसकर्मी के खिलाफ हो FIR
पूर्व मुख्यमंत्री ने पंजाब की डीजीपी और जालंधर की सीपी धनप्रीत कौर से मांग की है कि जिन पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर केस को दबाने की कोशिश की, उन्हें तुरंत बर्खास्त कर FIR दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस चाहती है कि शहर का माहौल शांत रहे, तो दोषियों को बिना देरी कार्रवाई का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर उचित कार्यवाही नहीं की गई तो सभी मिलकर इसके खिलाफ बंद का आह्वान करेंगे।
- मुजफ्फरपुर: मोतीझील में कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
- CM सम्राट चौधरी ने दलित बस्ती में मनाई दिवाली, लोगों को उपहार देकर बांटी खुशियां
- भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 17 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर
- चर्च में बवाल: महिलाओं से हुज्जतबाजी के बाद युवक की पिटाई, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
- बिहार में दो भाइयों का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

