जालंधर। जालंधर जिले के गोराया क्षेत्र में नेशनल हाईवे (NH) पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो कैंटरों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल होकर अपने वाहन की कैबिन में बुरी तरह फंस गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. दुर्घटना में जहां गंभीर चोट लगी है, वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक के कारण लोगों को बहुत परेशानी हुई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. चालक वाहन के अंदर ही फंस गया, उसे बाहर निकालने में बड़ी मुश्किल हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए. आसपास मौजूद लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया.राहत एवं बचाव दल ने जेसीबी और हाइड्रा मशीन की मदद से चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर यातायात लंबे समय तक प्रभावित रहा. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का काम शुरू कराया.इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका.
- छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद, पुलिस की रेड पड़ते ही आरोपी फरार
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP, हजारों करोड़ रुपये के मिले निवेश प्रस्ताव
- ‘BJP ही CEC है’, अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना, मुख्य चुनाव आयुक्त से मांगा इस्तीफा
- धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026 को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार को जवाब के लिए 3 हफ्ते का समय
- RBI ने PPBL को अनुसूचित बैंकों की लिस्ट से हटाया, बैंक लाइसेंस की शर्तों का पालन करने में विफल रहा था

