जालंधर। पंजाब मे पुलिस टीम लगातार अभियान चला रही है, जिसमें आतंकवाद और नशा तस्करी को रोकने की कोशिश जारी है।इस कड़ी में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस, काउंटर इंटेलिजेंस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान एक आरोपी को पकड़ा गया है, अनुमान है कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था। इसके पास से हैंड ग्रेनेड और बिना नंबर के मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि आइपीएस के नेतृत्व में डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी सिटी-2 राकेश कुमार यादव और एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया की निगरानी में थाना डिवीजन नंबर-5 की टीम ने यह आपरेशन अंजाम दिया। पुलिस को काउंटर इंटेलिजेंस और एजीटीएफ का भी सहयोग मिला।
जानकारी के अनुसार, 22 मई 2026 को इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह अपनी टीम के साथ काला संघियां रोड स्थित कोट सदीक नहर पुली के पास मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर इलाके में घूम रहा है।
तलाशी ने मिला हैंड ग्रेनेड
सूचना के आधार पर पुलिस ने युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपित की पहचान रमणदीप सिंह उर्फ रमनी पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव घड़के लुहारां, थाना चोहला साहिब, जिला तरनतारन के रूप में हुई। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

