जालंधर. स्वतंत्रता दिवस के पहले जालंधर में हाई अलर्ट है. कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है. इसकी निगरानी में पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह ने शहर में किए गए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की और अधिकारियों को खास दिशा-निर्देश दिए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है.
पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए शहर के महत्वपूर्ण स्थानों, समारोह स्थलों, बाजारों, धार्मिक स्थलों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाए. उन्होंने साफ यह भी कहा है किअधिकारी केवल अधीनस्थ कर्मचारियों पर निर्भर न रहें, बल्कि खुद फील्ड में जाकर सुरक्षा का जायजा ले.
नाको पर लगातार सर्चिंग
पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि शहर में लगाए गए विभिन्न पुलिस नाकों पर चेकिंग लगातार जारी रखें, हर आने जाने वाले पर खास ध्यान रखा जाए. संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखी जाए. उन्होंने कहा किवह खुद भी शहर में लगाए गए पुलिस नाकों और अन्य सुरक्षा प्वाइंटों का निरीक्षण कर रहे हैं.

संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए. भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. आपको बता दें कि पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने हाल ही में शहर का दौरा कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की थी।
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

