जालंधर के हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन मनदीप सिंह और हिसार की भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता कौर शादी के बंधन में बंध गए हैं। ओलंपियन्स ने जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सात फेरे लिए।
शादी में भारतीय हॉकी टीम के जनरल सेक्रेटरी भोला सिंह सहित पूरी टीम पहुंची। मनदीप की माता ने कहा कि आज खुशी भरा दिन है। इस शादी को लेकर दोनों परिवारों सहित रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि वह उदिता को अपनी बहू नहीं बेटी बनाकर रखेंगी।
वहीं मीडिया से बातचीत में उदिता ने कहा कि हम दोनों भारतीय टीम की ओर से खेलते हैं। 2018 में एशिया गेम्स के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और आज शादी के बंधन में बंध गए।

इस दौरान उदिता ने कहा कि भारतीय पुरुष की टीम की तरह महिला टीम हॉकी में मेडल लेकर आने की पूरी कोशिश करेगी। वहीं मनदीप ने कहा कि आज खुशी का दिन है। अब दोनों भारतीय टीम के लिए बढि़या प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए मेडल जीतकर लाएंगे।
- असंध में CIA और वांटेड आरोपी आमने-सामने, चली गोलियां; पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
- सैमसंग ने लॉन्च किया Galaxy A07s स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स …
- शौक ने बनाया चोर, लेकिन खराब निकली किस्मत: बाइक चुराने के बाद डुप्लीकेट चाबी बनवाने पहुंचे, कारीगर निकला मालिक का रिश्तेदार, जानिए फिर क्या हुआ?
- दूसरे अंतरराष्ट्रीय रोडशो का आगाज: निवेश आकर्षित करने यूएई पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी
- 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, ट्रैफिक चालान से लेकर बैंक ऋण तक के मामलों का होगा निपटारा


