जालंधर. जालंधर-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर आदमपुर के स्कूल ऑफ एमिनेंस के सामने गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक पंजाब रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने एक नौजवान को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक की मौत हो गई. इसके पहले भी इस मार्ग में कई बार ऐसे हादसे हुए हैं, जिससे गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया है.
जानकारी मिली है कि युवक अपनी सामान्य रफ्तार से जा रहा था, लेकिन इस दौरान ही बस आ कर पीछे से टकराई जिसके बाद युवक सड़क पर गिर गया और बस उसके ऊपर से गुजर गई. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान रजत निवासी गांव चुहड़वाली के रूप में बताई जा रही है. हादसे के बाद मृतक के परिवारिक सदस्यों और गुस्साए लोगों ने जालंधर-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया.
जाम अभी भी जारी है, जिसके चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है. जालंधर से होशियारपुर जाने वाले वाहन चालक सावधान रहें. आदमपुर के पास लंबा जाम लगा हुआ है. वाहन चालक इस रास्ते पर जाने से पहले ट्रैफिक की स्थिति जरूर जांच लें और संभव हो तो वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और हालत को संभालने की कोशिश कर रही है.
- समुद्र में बोट के इंजन में ब्लास्ट से लगी आग, डूबी नाव; 5 नाविक सुरक्षित बचाए गए
- Hong Kong Sixes 2026: अफगानिस्तान ने पहली बार जीता खिताब, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से चटाई धूल, किस स्थान पर रही टीम इंडिया?
- मोतिहारी में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का जोरदार प्रदर्शन, स्थायी कर्मी का दर्जा देने की उठी मांग
- Ram Gopal Varma Legal Notice: राम गोपाल वर्मा को 29.67 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस, पुराने एग्रीमेंट ने बढ़ाई मुश्किलें
- पटना की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, 15 सूत्री मांगों को लेकर लोकमंच की विशाल मौन संकल्प पदयात्रा!

