जालंधर. जालंधर के श्याम नगर इलाके में भयानक हादसा हुआ है. यह हादसा अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान हुए ब्लास्ट के कारण हुआ. धमाका इतना भयानक था कि आवाज दूर तक सुनाई दी वही मकान का लोहे का गेट उखड़कर बाहर जा गिरा.हादसे में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार बताया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक किराए के कमरे में रहने वाले कुछ युवक बड़े गैस सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में अवैध रूप से गैस भरने और चोरी करने का काम कर रहे थे. इसी दौरान गैस लीक होने से भीषण विस्फोट हो गया. बड़ी बात यह है कि घटना के समय एक युवक खाना बना रहा था और आग की चपेट में आ गया. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए.

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह इलाका घनी आबादी वाला है और पास ही रेलवे लाइन भी है. समय रहते आग को काबू में किया गया अगर नहीं किया जाता तो यह एक बड़ा हादसा हो सकता था. आसपास के लोगों की माने तो यहां लंबे समय से अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा चल रहा था और अक्सर गैस की बदबू भी आती थी. आरोपी फरार सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस मौके पर पहुंची.जांच के दौरान कमरे से चार गैस सिलिंडर, गैस रिफिलिंग पाइपें और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा (ताैल मशीन) बरामद किया गया.
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है कि बिना वेरिफिकेशन के कमरा कैसे किराए पर दिया गया. साथ ही संबंधित गैस एजेंसी की भी जांच की जा रही है. फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है.
- शराब के नशे में तांडव करने वाले हत्यारोपी को 10 साल की सजा, अदालत ने सुनाया कड़ा फैसला
- झाबर सिंह खर्रा के बेटे ने क्यों चुना निर्दलीय रास्ता? मदन राठौड़ ने कही ये बात
- पंजाब में 21 अक्टूबर से सरकारी बसों का चक्का जाम! कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
- भीलवाड़ा में युवक ने की आत्महत्या, 10 लोगों पर दर्ज हुआ केस
- कुपोषण और एनीमिया से लड़ने छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘हर-घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान
