जालंधर: जालंधर में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ एक्साइज विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्यवाही के दौरान गुरु नानकपुरा ईस्ट इलाके में की गई छापेमारी के दौरान टीम ने दो गाड़ियों से भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ा है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अनुमान है कि यह पहले भी इस तरह की अवैध तस्करी करते थे.

जानकारी के मुताबिक, एक्साइज विभाग और पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरु नानकपुरा ईस्ट इलाके में गाड़ियों के जरिए अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है। इसके बाद ही सूचना मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की इस दौरान एक ब्रीजा कार की डिक्की से शराब की 25 पेटियां बरामद हुईं। इसे देखने के बाद यह समझ आ गया था कि यह अवैध विक्री के किए जा है इसके अलावा कार की पिछली सीट से भी 15 पेटियां मिलीं।

वहीं, इसी तरह दूसरी बलेनो कार की तलाशी लेने पर उसमें से 18 पेटियां शराब बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक, दोनों गाड़ियों में शराब आगे सप्लाई करने के लिए रखी गई थी अहम बात यह है कि कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने जांच के बाद तीन लोगों को नामजद किया है। आरोपियों की पहचान वरुण कपूर निवासी लक्ष्मीपुरा, नितिन नागपाल निवासी कोट किशन चंद और राजीव जीबी निवासी कोट किशन चंद के रूप में हुई है।