जालंधर. जालंधर के इंस्पेक्टर राणा यादविंदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर पुलिस यूनिफॉर्म में और ड्यूटी के दौरान रील्स शेयर करते हैं. इंस्पेक्टर कि यह हरकत अब चर्चा का विषय बन गई है.इसे लेकर कांग्रेस के जिला यूथ अध्यक्ष अंगद दत्ता ने उनके खिलाफ पुलिस कमिश्नर जालंधर, पंजाब डीजीपी गौरव यादव और सीएम ऑफिस को शिकायत भेजी है. देखने वाली बात यह है कि इस मामले में अब क्या रिएक्शन आता है.
इस पूरे मामले में अंगद दत्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि इंस्पेक्टर राणा यादविंदर ने कथित तौर पर पुलिस की आधिकारिक वर्दी पहनकर सार्वजनिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गानों और मनोरंजन से भरपूर वीडियो व रील्स अपलोड की हैं. यह पंजाब डीजीपी पंजाब के उन निर्देशों का सीधा उल्लंघन है, जिनके तहत पुलिसकर्मियों को वर्दी में डांस, मनोरंजन या कैजुअल वीडियो/रील्स बनाने और पोस्ट करने पर सख्त पाबंदी लगाई गई है. इतना ही नहीं शिकायकर्ता ने शिकायत में उस वीडियो फुटेज का भी उल्लेख किया, जिसमें अधिकारी को एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (गाड़ी नंबर PB-08-FQ-5070) से उतरते देखा जा सकता है, जिसके शीशों पर नियमों के विपरीत प्रतिबंधित काली/डार्क फिल्म लगी हुई प्रतीत होती है.
इस बारे में अंगद दत्ता ने कहा कि पुलिस अधिकारियों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे उच्च स्तर का पेशेवर अनुशासन बनाए रखें और कानून का पालन करने में जनता के लिए एक आदर्श बनें. जब ड्यूटी पर तैनात अधिकारी सार्वजनिक रूप से ट्रैफिक नियमों और विभागीय दिशा-निर्देशों की अवहेलना करते दिखाई देते हैं, तो इससे समाज में गलत संदेश जाता है और जनता का विश्वास कमजोर होता है. अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो पुलिस सेवा नियमों के तहत उचित प्रशासनिक और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

