जालंधर। जालंधर के गड़ा क्षेत्र स्थित छोटी बरादरी पार्ट-1 में देर रात बड़ी घटना घटी है, यहां अज्ञात हमलावरों ने एक ज्वेलर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए, लेकिन इसके बाद इलाके में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है, जानकारी के लिए आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है.
यह घटना ज्वेलर्स गुरदयाल सिंह के यहां की है वह कंडा कैंट क्षेत्र में कंडा ज्वेलर्स नाम से शोरूम चलाते हैं. लोगों के अनुसार देर रात बाइक सवार कुछ युवक घर के बाहर पहुंचे और अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं. वारदात कुछ ही सेकंड में हुई और आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है. इलाके में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना दोबारा न हो.

पहले भी मिली है धमकी
इस घटना के पहले भी उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने की धमकियां मिल चुकी थीं. धमकी देने वालों ने पैसे न देने पर उनके बेटे को जान से मारने की चेतावनी भी दी थी. इस धमकी के बाद अब घर पर हुई फायरिंग को उसी धमकी से जोड़कर देखा जा रहा है.
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

