जालंधर. पंजाब में भयानक आगजनी की सूचना आई है. खबर आई है कि सिंघा रोड स्थित एक कबाड़ के गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगी. आग इतनी भयानक कि दमकल विभाग की पांच गाड़ियां लगानी पड़ी.
घटना के दौरान गोदाम में खड़ी बाइक समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को बुलाया गया.
फायर ब्रिगेड कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी वही लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए खुद को दूर ले जाना पड़ा. पास में रहनेवाले लोग इस आगजनी से बुरी तरह प्रभावित हुए है. गोदाम के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि आग में उसका घर भी चपेट में आ गया और पूरी तरह जलकर राख हो गया, घटना के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. उनके जीवन भर की धरोहर और गृहस्थी जलकर खाक हो गईं.

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद दमकल विभाग करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया. एहतियात के तौर पर लोगों को घटना स्थल से दूर रखा जा रहा है और आग बुझाने का काम किया गया.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

