जालंधर। जालंधर से बड़ी खबर आई है, जहां किशनपुरा चौक के पास BMS Fashion शोरुम में गोली चली है। इस घटना के सामने आने से सनसनी फैल गई है। वहीं आस-पास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस को जब इस बात की जानकारी हुई तो मौके में मौजूद हो कर जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी की जांच में जुट गई है।
जांच के बाद इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बाइक पर 2 युवक आए है और उन्होंने चलती बाइक से फायरिंग की है इस दौरान आसपास के लोग भय नजर आया।

देखने में आया है कि दोनों हमलावरों ने अपने मुंह को ढका हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
- परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे, पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय
- कलम छोड़ अनशन की राह पर IVRI के शोधार्थी, स्टाइपेंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ खोला सीधा मोर्चा
- बंगाल STF ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत जांच शुरू की, मालिक फरार
- कार्यालय में ही भिड़े मनरेगा कर्मी और कार्यक्रम पदाधिकारी, पीओ पर मारपीट का आरोप
- ड्यूटी पोस्ट तक पहुंचा, मोबाइल छीना और फरार हुआ; अब पुलिस ने पकड़ा

