पिछले दिन लुधियाना में वकीलों और कोर्ट स्टाफ के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने इस मामले में 150 से 80 वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसके विरोध स्वरुप जालंधर में वकीलों ने आज काम बंद रखा है।
इसके चलते कोई भी वकील आज अदालत में पेश नहीं हुआ है। इतना ही नहीं कल भी कचहरी को बंद किए जाने की बात सामने आई है।

वकीलों पर दर्ज हुए झूठे पर्चे
बार एसोसिएशन के एडवोकेड राजकुमार भल्ला ने कहा कि वकीलो खिलाफ झूठे पर्चे दाखिल किए हैं यह गलत है। वकील लोगों को कोर्ट में इंसाफ दिलाते हैं, लेकिन अब उनके साथ अन्याय हो रहा है। इसके रोष में आज वकीलों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है।उन्होंने कहा कि यह घटना लुधियाना के वकीलों के साथ हुई है। इसी के चलते लुधियाना बार एसोसिएशन ने पंजाब बंद का आह्वान किया है। इसके समर्थन मं जालंधर बार एसोसिएशन भी लुधियाना बार एसोसिएशन के साथ खड़ी है।
लुधियाना के वकीलों की कॉल पर आज जालंधर की कचहरी भी बंद कर दी गई है। यदि लुधियाना बार एसोसिएशन ने कल भी बंद की कॉल दी तो कल भी कचहरी बंद रखी जाएगी।
- Samsung Galaxy A08 भारत में लॉन्च: 6,000mAh की दमदार बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आया नया फोन, जानिए कीमत और फीचर्स
- ‘दिल्ली मत जाना, बहुत पछताओगे’, कांग्रेस की महारैली से पहले BJP विधायक रामकुमार गौतम का बड़ा बयान
- बीकानेर में प्रदूषण पर NGT की सख्ती, 21 इकाइयों को नोटिस; 121 लोगों में मिले सांस की बीमारी के लक्षण
- मंडला में सनसनीखेज वारदात: बंजर पुल के पास मिला शव, थानों में खंगाली जा रही गुमशुदगी की रिपोर्ट
- ‘साहब’ की लापरवाही पर HC का हंटर: हाईकोर्ट के सामने बिना पैंट के पेश हुए अधिकारी! अब भुगतेंगे क्रिमिनल कंटेप्ट की कार्रवाई

