जालंधर। जालंधर पुलिस को एक केस में सफलता मिली है, जिसमें हरनामदासपुरा इलाके में वेस्ट एंड वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रेवल की दुकान पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में करीब 1 लाख 8 हजार रुपए की नकदी लूटी गई थी।
डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरदीप और अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा और कुछ नगदी भी बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, घटना शाम 4:22 बजे हुई थी। जांच में पता चला कि आरोपी पहले दोपहर में दुकान की रेकी करने आए थे। बाद में जब उन्होंने देखा कि दुकान पर महिला अकेली है, तो एक आरोपी अंदर घुस गया और दूसरे की मदद से महिला को काबू कर तिजोरी से पैसे लेकर फरार हो गए। बाहर उनका तीसरा साथी एक्टिवा पर इंतजार कर रहा था।

सीसीटीवी फुटेज की आधार पर पकड़ा
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर एक को तुरंत काबू कर लिया। वहीं पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में 195 ग्राम हेरोइन और एक एक्टिवा भी बरामद की है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

