लुधियाना : जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर जालंधर बाईपास चौक से आगे अमन नगर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में तेज रफ्तार बस ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार बुरी तरह छतीग्रस्त हुई है, वहीं चालक बुरी तरह घायल हो गया. अहम बात यह है कि टक्कर के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया.
जानकारी के अनुसार कार चालक लुधियाना से जालंधर की तरफ जा रहा था. अमन नगर के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बस ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही कार बेकाबू होकर हाईवे किनारे बने फुटपाथ से जा टकराई. हादसे में कार चालक को गंभीर चोट आई है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटाकर किनारे किया, जिससे यातायात सामान्य हुआ.
सूचना मिलने पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस हादसे के कारणों के साथ फरार बस चालक की पहचान करने में जुटी है. पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया