जालंधर। जालंधर के गुरु रविदास चौक पर बेहद खतरनाक हादसा हुआ है। वहां एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाने की कोशिश की, लेकिन इस घटना को वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने टाल दिया। उस व्यक्ति को तुरत लोगों ने रोका। व्यक्ति की पहचान सोनू निवासी कोट सदीक के रूप में हुई है।
खबर है कि गुरु रविदास चौक पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति हाथ में कैन लेकर शोर मचा रहा है। उस व्यक्ति ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे रोका और उसे थाना भार्गव कैंप भेज दिया गया।
प्रापर्टी का लेनदेन का है मामला प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामला प्रॉपर्टी के लेन-देन से जुड़ा है। सोनू ने आरोप लगाया कि उसने मॉडल हाउस स्थित रिपन ड्रीम होम नामक प्रॉपर्टी डीलर से करीब 4 लाख रुपये में ढाई मरले का प्लॉट खरीदा था और पिछले तीन वर्षों से उसकी किश्तें भर रहा था। उसके अनुसार, अब तक केवल 3-4 किश्तें ही बकाया हैं।

पीड़ित का कहना है कि जब वह प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने के लिए डीलर के पास पहुंचा तो उसे पता चला कि प्लॉट की रजिस्ट्री उसकी पत्नी के नाम कर दी गई है। उसने आरोप लगाया कि डीलर ने उसे आवश्यक दस्तावेज देने से इनकार कर दिया और दफ्तर से बाहर निकाल दिया। सोनू का दावा है कि प्लॉट की खरीद से संबंधित सभी दस्तावेज और भुगतान उसके नाम पर हैं, इसलिए संपत्ति उसे ही मिलनी चाहिए।थाना भार्गव कैंप पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
