जालंधर। जालंधर शहर में आग लगने की दो घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है । अफरा-तफरी के माहौल में बड़े मुश्किल से आग में काबू पाया गया है। पहली घटना मॉडल टाउन इलाके में केएफसी के समीप स्थित एक दुकान में सामने आई, जबकि दूसरी घटना थिंड एन्क्लेव क्षेत्र में एक रिहायशी घर में हुई। दोनों ही मामलों में दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
मॉडल टाउन इलाके में केएफसी के पास स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सबसे पहले दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि दुकान में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

थिंड एन्क्लेव में घर में लगी आग
दूसरी घटना शहर के थिंड एन्क्लेव इलाके में बुधवार देर रात सामने आई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैल गई और लपटें व धुआं दूर तक नजर आने लगा। घर में रह रहे केयरटेकर सुरेश चौधरी ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर वह जागे। गेट के पास पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर में आग लगी हुई है। उन्होंने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काबू में नहीं आई। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। मुश्किल से हालत में को काबू पाया गया है।
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर
- दतिया कलेक्टर ने परिवार संग आदिवासी बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे कपड़े, मिठाई और पटाखे
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
