जालंधर। जालंधर में एक मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। बड़ी बात यह है कि इस चोरी को कोई बड़े चोर ने नहीं अंजाम दिया है, बल्कि तीन बच्चों ने अंजाम दिया है। तीनो बच्चों ने पहले ही मंदिर की रेकी कर ली थी। यह मामला ग्रोवर कॉलोनी के शनिमंदिर का है।
बताया जा रहा है कि तीन नाबालिग लड़कों माथा टेकने के बहाने मंदिर में प्रवेश किए। मंदिर में आने के बाद तीनों भगवान के समाने माथा टेके और मौका पाकर भगवान शनि महाराज के चांदी के चरण लेकर रफूचक्कर हो गए। मंदिर के पुजारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह रोज पाठ करते हैं।

इसी दौरान करीब 12 साल की उम्र के तीन बच्चे मंदिर के अंदर आए। तीनो हाथ जोड़कर भगवान के समाने बैठ गए। पुजारी ने उन्हें देखा भी लेकिन आमतौर पर सभी भक्त माथा टेकने के बाद बैठते तो लगा कि यह बच्चे भी बैठे होंगे। इस दौरान ही एक बच्चे ने चरण उठा कर उसे जैकेट के अंदर रख लिए और तीनों पीछे के दरवाजे से निकल गए।जब जबकि नजर चरण पर गई तो वहां वह नहीं दिखा जिसके बाद कैमरा चैक किया गया। कैमरे में सारी घटना कैद हो गई है। मामला पुलिस में जा चुका है।
- पटना के गांधी मैदान में दहन होगा 90 फीट का रावण, आधे घंटे तक होगी इको-फ्रेंडली आतिशबाजी
- ग्वालियर ट्रक हादसे पर सीएम डॉ मोहन ने जताया दुखः मृतकों के परिजनों को 4- 4 लाख और घायलों को सहायता राशि का ऐलान
- दिल्ली में सफाई का मेगा अभियानः सड़कों की सफाई के लिए 250 वार्ड्स में लगाई जाएंगी 1000 पिकर मशीनें, आज से 70 यमुना घाटों की भी होगी सफाई
- Haryana Morning News : धान खरीद पर बवाल, 5 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप, सिटी बस सेवा प्रभावित, कई रूटों के यात्रियों की बढ़ी परेशानी समेत पढ़े सुबह की बड़ी खबरें….
- Bastar News Update : युग्म बेल को दिया जाएगा देवी का न्योता… डोडा के लिए ग्राहक तलाशते 3 गिरफ्तार… बाढ़ और अतिवृष्टि का असर ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति पर
