जालंधर। जालंधर में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत भगवंत मान ने कहा कि जालंधर में लड़की से हुई दरिंदगी के मामले को हम पूरी तरह से गंभीरता से ले रहे हैं। पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले को फास्ट ट्रैक पर ले जाकर आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए, जिससे सभी को सीख मिले।
बच्ची के साथ हुए इस अमानवीय घटना पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह घटना बहुत ही अमानवीय है। आज के जमाने में कोई ऐसी घटना के बारे में सोच भी नहीं सकता। लोगों के दिमागों में कितनी हैवानियत भरी हुई है, यह बेहद दुखद विषय है। आपको बता दें कि इस केस में कई बाते सामने आई हैं। पुलिस की बड़ी लापरवाही भी देखने को मिली है, जिसकी जांच होने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। वही इस मामले में मृतका बच्ची के चाचा ने यह भी दावा किया है कि हत्यारा सिख नहीं है उसने इस धर्म का उपयोग किया है नौकरी पाने के लिए।

आपको बता दे कि मुख्यमंत्री पटियाला में जरिया फाउंडेशन की 10वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होने पटियाला पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि पंजाब की अमीर विरासत और कल्चर के रंग देखकर मन बेहद खुश हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का फर्ज होता है कि वह अमीर सभ्याचारिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए संभाले जिलके लिए हमारी सरकार वचनबद्ध है।
- जालंधर में पटाखों की दुकान में लगी भीषण आग, दूर तक उठीं लपटें; मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला
- दीपावली पर CM धामी का प्रदेश के नाम संदेश, देवभूमिवासियों के लिए मांगी सुख, शांति और आरोग्य की कामना
- दीपावली पर चित्रकूट में उमड़ा आस्था का महासैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी, कामतानाथ के दर्शन कर की पंचकोसी परिक्रमा
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- देवास शराब कांड: कांग्रेस ने ‘राहुल जायसवाल’ को किया निष्कासित, TI को ट्रक से कुचलने के मामले में थी संलिप्तता

